Search

 
 
 

रामगढ़ : एनपीपीसीएफ के तहत 160 बच्चों की नि:शुल्क जांच

 
Ramgarh :  सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद के नेतृत्व में मध्यमिक विद्यालय, कोठार में एनपीपीसीएफ कार्यक्रम के तहत फ्लोरोसिस बीमारी से संबंधित कैम्प का आयोजन किया गया. इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट डॉ. पल्लवी कौशल ने कुल 160 बच्चों की जांच की. मौके पर ही संदिग्ध बच्चों का यूरिन सैंपल लेकर जितेंद्र कुमार ने जांच की. साथ ही विद्यालय के पानी में फ्लोराइड की भी जांच की गई. डॉ. पल्लवी कौशल ने बताया गया कि फ्लोरोसिस एक लाइलाज बीमारी है, जो धीरे-धीरे हड्डियों को खत्म करने की क्षमता रखती है. इस बीमारी से बचाव सभी को अपने खाने में हरी सब्जी, फल एवं दूध जैसे पदार्थों को शामिल करना चाहिए और काला नमक के उपयोग से परहेज करना चाहिए. शिविर को सफल बनाने में एएनएम मंजू एवं संबंधित क्षेत्र की साहिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/principal-secretary-to-cm-visited-girls-excellent-school/">सीएम

की प्रधान सचिव ने बालिका उत्कृष्ट विद्यालय का भ्रमण किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही