Search

 
 
 

रामगढ़ः बीएफसीएल के शिविर में 146 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच

बीएफसीएल की ओर से सामुदायिक भवन सेवटा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. आइरिस आई अस्पताल के डॉक्टरों की टीम शिविर में आए आसपास के इलाकों के करीब 146 लोगों की आंखों की जांच की.
 

Ramgarh : रामगढ़ स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की ओर से सामुदायिक भवन सेवटा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. आइरिस आई अस्पताल के डॉक्टरों की टीम शिविर में आए आसपास के इलाकों के करीब 146 लोगों की आंखों की जांच की. जिनकी आंखों की रोशनी कम पाई गई, उन्हें पावर चश्मा मुफ्त दिया जाएगा. साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जाएगी.


ज्ञात हो कि कंपनी की ओर से 7 जनवरी को महतो टोला, 9 को सिंह होटल रांची रोड में व 11 जनवरी को मरार पंचायत भवन में शिविर लगाया गया था. इस दौरान क्रमश 100 , 125 व 128 मरीजों की जांच की गई थी. इस अवसर पर कंपनी के राकेश गुप्ता, शैबाल कुमार, आशीष कटारिया, सूरज देव प्रसाद, शुभम कुमार, प्रतिष्ठा पाठक सहित सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे. शिविर के आयोजन में सूरज देव प्रसाद की मुख्य भूमिका रही.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही