Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : एक ही चालान पर कई हाइवा से कोयला ढुलाई का खेल, पुलिस ने छह गाड़ियां पकड़ी

Ranchi :   एक ही चालान पर कई हाइवा से कोयला ढुलाई का खेल हो रहा है. यह मामला रामगढ़ जिले का है. सोमवार को रामगढ़ पुलिस ने कोयला लदे छह हाइवा को पकड़ा है. पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुज्जू रेलवे साइडिंग से निकल रहे कोयला लदा छह हाइवा की जांच-पड़ताल की. इसके बाद सभी वाहनों को रामगढ़ थाना ले आयी. इसके बाद पुलिस ने खनन विभाग को पत्र लिखा है, जिसमें वाहनों के चालान और कोयले के जांच की मांग की गयी है. बताया जा रहा है कि यह कोयला कुज्जू रेलवे साइडिंग से चालान मैनेज करके कुज्जू स्थित एक इस्पात प्लांट में गिराने की तैयारी थी. हालांकि जांच के बाद ही पूरे मामला का खुलासा हो पायेगा.

एक ही चालान पर सभी वाहनों का किया जा रहा था परिवहन

जानकारी के मुताबिक, एक ही चालान पर कोयला लदे छह वाहनों का परिवहन किया जा रहा था. जबकि सभी गाड़ियों का चालान अलग-अलग होना चाहिए. इससे साफ पता चल रहा है कि झारखंड इस्पात प्लांट में एक ही चालान पर कई टन कोयला खपाया जा रहा है. साथ ही जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि जिन वाहनों को कोयला ढोने के काम पर लगाया गया है उनका वजन किये बगैर उसे प्लांट में लिया जा रहा है, जो नियम के खिलाफ है. हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही