Search

 
 
 

रामगढ़ : 30 लाभुकों को दिये गये गैस सिलेंडर व चूल्हा

 
Ramgarh : बड़कीपोना पंचायत के रहमत नगर में मंगलवार को ग्राहक सेवा केंद्र भारत किचन स्टोर चितरपुर द्वारा लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया गया. इस दौरान बड़कीपोना के उप मुखिया परवेज अहमद ने 30 लाभुकों के बीच गैस सिलेंडर व चूल्हा का वितरण किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया. इससे खाना बनाने में सुविधा के साथ महिलाओं को धुंए से मुक्ति भी मिलेगी. मौके पर देवंती देवी, अनीशा खातून, रूही परवीन, अंजुम आरा, नजराना खातून, सुशीला देवी, शबाना परवीन, नाजिया परवीन, नसरीन परवीन, गजाला परवीन, तलत जहां, नासरीन फातिमा, अफसाना परवीन सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-criminals-fired-on-the-car-panic/">रामगढ़

: अपराधियों ने कार पर की फायरिंग, दहशत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही