Search

 
 
 

रामगढ़: कांग्रेस की गौरव यात्रा, चितरपुर से रामगढ़ पहुंची पदयात्रा

 
Ramgarh: आजादी के वीर सपूतों और तिरंगा के सम्मान में कांग्रेस गौरव यात्रा शुरू की है. आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस रामगढ़ जिला के सभी प्रखंडों में 75 किलोमीटर आजादी गौरव यात्रा निकाल रही है. इसी क्रम में चितरपुर से रामगढ़ तक पैदल यात्रा की गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ता यात्रा के दौरान वीर शहीदों अमर रहे, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे, आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरु अमर रहे, सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे जैसे नारे लगाते रहे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-agriculture-minister-badal-patralekh-joined-congresss-gaurav-yatra/">गिरिडीह

: कांग्रेस की गौरव यात्रा में शामिल हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख

पदयात्रा में ये रहे शामिल

पदयात्रा में जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान,  जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमाल शहजादा, शांतनु मिश्रा, पंकज प्रसाद तिवारी, मुकेश यादव, दिनेश मुंडा, बजरंग महतो, बलजीत सिंह बेदी, परमानंद सिंह, खगेंद्र साव, शेखर पटवा, संजय साव, समसूद खान, सहजाद खान, अक्षय वर्मा, अन्नू विश्वकर्मा, रीना देवी, सरिता देवी, संतोष सोनी, जनार्दन पाठक, मनीष चिंगारी, रामेश्वर महतो, गुलाम सरवर, गौरीशंकर महतो, रुपेंद्र महतो, टिंकू खान, समीर खान, साजिद खान, दीपक राकेश, मन्ना मंसूरी, संजय गांधी, सलीम खान, संजू गुप्ता, आज़ाद सिंह, पंकज सिंह, अनिल नायक, भरत महतो, हीरालाल महतो, मिटकू रविदास, गुलाम अली समेत कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही