Search

 
 
 

रामगढ़ : पुल से युवती ने दामोदर नदी में लगाई छलांग, मौत

 
Ramgarh:  शहर के थाना चौक स्थित दामोदर पुल से रविवार को युवती ने छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली. युवती के कूदते ही लोग नदी की ओर दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया और गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी लोगों से ली. मृतका की पहचान जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सोनडीहा निवासी लालधारी तुरी की 18 वर्षीय पुत्री रुक्मणी के रूप में हुई है. इधर चर्चा है कि युवती ने पारिवारिक विवाद में पुल से छलांग लगा कर जान दे दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-gave-show-cause-notice-to-15-police-station-in-charges-case-of-not-giving-report-related-to-law-and-order/">रांची

SSP ने 15 थाना प्रभारियों को किया शोकॉज, विधि-व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट नहीं देने का मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही