Search

 
 
 

रामगढ़ : सेना के फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान युवती के पैर में लगी गोली, घायल

 
Ramgarh: बरकाकाना ओपी क्षेत्र के सिधवार गांव स्थित मिलिट्री फायरिंग रेंज में सेना के प्रशिक्षण के दौरान गोली छिटक कर युवती के पैर में लग गयी. कंडेर पंचायत के सिधवर गांव के 28 साल की युवती यशोदा कुमारी के पैर में गोली लगी. युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद बरकाकाना ओपी पुलिस और सेना के अधिकारी सिधवर गांव पहुंचे और युवती का हाल जाना. सेना के अधिकारियों ने घायल युवती को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया है. पीड़िता के पिता महावीर मुंडा ने बताया कि यशोदा कुमारी अपने घर में कपड़ों पर आयरन कर रही थी. तभी सेना के जवान द्वारा प्रशिक्षण के दौरान चलायी गयी गोली उनके पैर में आकर लगी. वहीं दूसरी गोली उनके बेड पर जा धंसी. गोली लगने से वह घायल हो गयी. इसे भी पढ़ें-आप">https://lagatar.in/if-you-read-the-state-and-country-will-progress-bishop/">आप

पढ़ेंगे तो राज्य और देश आगे बढ़ेगाः बिशप
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/09rc_m_155_09022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

सेना सही व्यवस्था करे, गांववाले नहीं हो घायल : ग्रामीण

इसके पूर्व वर्ष 2017 में भी प्रशिक्षण के दौरान सेना द्वारा चलाए गए गोली यशोदा कुमारी को लग चुकी है. ग्रामीणों ने बताया कि जिस पहाड़ के समीप गोली चलाई जाने का प्रशिक्षण सेना के जवान लेते हैं. ऐसी व्यवस्था की जाय कि गोली गांव में ना पहुंचे और ग्रामीण घायल न हों. ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी प्रशिक्षण के दौरान कई लोग घायल हो चुके हैं. मौके पर मुखिया रविंद्र करमाली, प्रयाग बेदिया, वीरेंद्र बेदिया, उमेश मुंडा, आरती देवी, फूलमती देवी, बिलासो देवी, रुक्मिणी देवी, सीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribal-movement-postponed-after-talks-with-ecl-gm/">धनबाद

: ईसीएल जीएम से वार्ता के बाद आदिवासियों का आंदोलन स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही