Search

 
 
 

रामगढ़ः कनॉट प्लेस दिल्ली की तर्ज पर बनेगा गोला मार्केटिंग काम्प्लेक्स

 
निर्माण को लेकर डीसी ने की बैठक Ramgarh : रामगढ़ जिले के गोला में मार्केटिंग काम्प्लेक्स निर्माण को लेकर गुरुवार को डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. बैठक मे गोला मार्केटिंग परिसर निर्माण के लिए तैयार कार्ययोजना की जानकारी दी गई.बताया गया कि दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर गोला मार्केटिंग काम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा. परिसर में 78 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही डेली मार्केट के लिए 84 वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे. बैठक के दौरान डीसी ने मार्केटिंग काम्प्लेक्स निर्माण को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों व अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए अंचल अधिकारी गोला को तत्काल स्थल निरीक्षण करने व जमीन की मापी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही वेंडिंग जोन की घेराबंदी कर थोक विक्रेताओं के लिए स्थान चिह्नित करने का निर्देश दिया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगों ने भी कई सुझाव दिए, जिस पर उपायुक्त डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही