Search

 
 
 

रामगढ़ : स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी जिला खेल पदाधिकारी के पद पर हैं कार्यरत

 
Ramgarh : बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम के लॉन बॉल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने पहली बार लॉन बॉल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है. खास बात यह है विजयी भारतीय महिला टीम के 4 सदस्यों (लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, पिंकी, नयन मोनी सैकिया) में से 2 सदस्य (लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की) झारखंड राज्य की हैं जिनमें रूपा रानी तिर्की रामगढ़ जिले में जिला खेल पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है. गौरतलब हो कि बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है. इसे भी पढ़ें- IAS">https://lagatar.in/fir-on-youth-who-got-respect-from-cm-by-spreading-false-news-of-becoming-ias/">IAS

बनने की झूठी खबर फैलाकर सीएम से सम्मान पाने वाले युवक पर FIR [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही