Search

 
 
 

एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन रामगढ़ को मिले दो गोल्ड मेडल

16वर्ष बालिका ग्रुप में निधि तिर्की ने 80 मीटर हर्डल में गोल्ड व ऊंची कूद में तृतीय स्थान हासिल किया.
 

Ramgarh : द्वितीय झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप जामताड़ा में आयोजित की गई है. प्रतियोगिता में पहले ही दिन रामगढ़ जिले को दो गोल्ड मेडल प्राप्त हुए हैं. यह जानकारी रामगढ़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीडी सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि पहले दिन 16वर्ष बालिका ग्रुप में निधि तिर्की ने 80 मीटर हर्डल में गोल्ड व ऊंची कूद में तृतीय स्थान हासिल किया.

 वहीं, 16 वर्ष बालक ग्रुप में विमल राज ने शॉट पुट में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिला का मान बढाया है.इस उपलब्धि के लिए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य एसके शर्मा, कमरुद्दीन,पीसी राम, सहदेव मांझी, सुख सागर सिंह, धर्म नाथ महतो, पियूष कुमार, चंद्र शेखर राम करमाली, सूरज मुंडा, विश्वजीत मुंडा, महावीर, विक्की दास, श्रीतन वर्मा, महेश, अजय कुमार ने टीम को बधाई दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही