Search

 
 
 

रामगढ़: पालू में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

 
Ramgarh: कई पंचायतों में शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसके तहत नगर परिषद-वार्ड नंबर 15 (सामुदायिक भवन बुध बाजार सिरका), मांडू- करमा उत्तरी (पंचायत भवन) और करमा दक्षिणी (पंचायत भवन), पतरातू-पालू पंचायत और बुध बाजार दोतल्ला (बुध बाजार दोतल्ला पंचायत भवन), गोला-हुप्पु (उत्क्रमित मध्य विद्यालय तोयर), चीतरपुर-मायल (पंचायत सचिवालय मायल) और दुलमी-कुल्ही (उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुल्ही) में जिला स्तरीय शिविर लगाया गया. इसी क्रम में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त चंद्र किशोर उरांव और रामगढ़ जिले के डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा पतरातू प्रखंड के पालू पंचायत शिविर पहुंचे. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/anti-national-activities-have-reduced-in-the-country-during-the-tenure-of-pm-narendra-modi-amit-shah/">पीएम

नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां कम हुईं : अमित शाह
चंद्र किशोर उरांव ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग्य लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना है. सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. लोगों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना और फूलो झानो आशीर्वाद योजना चलाई जा रही है. इन सभी योजनाओं के तहत आमलोगों को लाभान्वित करना है. कहा कि सभी योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों की मॉनिटरिंग जिला और राज्य स्तर पर की जा रही है. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी जिन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं उसका आवेदन संबंधित विभाग के स्टॉल पर दें. साथ ही पावती रसीद अवश्य प्राप्त करें. इसे भी पढ़ें–  ब्रिटेन">https://lagatar.in/britain-after-trusss-resignation-again-in-the-race-for-the-post-of-pm-boris-johnson-and-rishi-sunak/">ब्रिटेन

: ट्रस के इस्तीफे के बाद पीएम पद की रेस में फिर बोरिस जॉनसन और ऋषि सुनक, पेनी मोर्डौंट भी कतार में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही