Search

रामगढ़ : मारंगमरचा में भव्य 1008 रुद्र चण्डी महायज्ञ का आयोजन

Ramgarh : जिला अंतर्गत चितरपुर प्रखंड के मारंगमरचा गांव में आयोजित 1008 रुद्र चण्डी महायज्ञ में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस भव्य धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया.

 

इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे. उनके साथ झारखंड के मंत्री योगेंद्र महतो भी शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर चौधरी उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

 

इस दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष, वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया. इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण होता है और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है.

 

वहीं मंत्री योगेंद्र महतो ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी धार्मिक आस्था, संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए उनका निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, भाईचारा एवं आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं.

 

विशिष्ट अतिथि राजीव जायसवाल ने आयोजन समिति एवं ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि इतने भव्य और व्यवस्थित महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करते हैं, बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देते हैं.

 

इस अवसर पर भाजपा चितरपुर मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार, दुलमी मंडल सांसद प्रतिनिधि बिक्की महतो, मुख्य संरक्षक सूरज राम, संरक्षक उमेश राम, अध्यक्ष संतोष महतो, उपाध्यक्ष कुलदीप महतो, सचिव रोशन कुमार, कोषाध्यक्ष दिवाकर महतो, भगीरथ महतो सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//