Search

 
 
 

रामगढ़ : सरस्वती पूजा पर भव्य भक्ति जागरण, कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

 
Ramgarh: भुचूंगडीह में युवा कमेटी भुचुंगडीह के द्वारा सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन युवा कमेटी के राजू महतो, देवकी महतो, सुरेश महतो, राहुल कुमार, युगेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया. भक्ति जागरण की शुरुआत पवन सारेगामा जागरण मंडली के निदेशक पवन दांगी ने गणेश वंदना गिरजा के लाल गजानंद ध्यान धरते के साथ किया. इस दौरान राम जी की निकली सवारी, नाही खाएब खोवा मेवा नाही मिस्री मलाई सहित कई भक्ति गीत गाया. जबकि मंडली के समरेश कुमार, कोमल छाया, इला बनर्जी सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाकर श्रोताओं को अहले सुबह लगभग चार बजे तक झुमाया. इसे भी पढ़ें-चंपाई">https://lagatar.in/champai-government-division-of-departments-among-ministers-know-who-is-responsible-for-which-department/">चंपाई

सरकार : मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिये किसके जिम्मे कौन विभाग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/16rc_m_201_16022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

झांकी की मनमोहक प्रस्तुति

वहीं राजू हलचल ग्रुप के कलाकारों ने मां दुर्गा की स्वरूपा, राधा-कृष्णा, शिव तांडव पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया. भक्ति जागरण कार्यक्रम में शामिल होने आएं कलाकारों को आयोजन समिति के द्वारा गर्मजोशी के साथ चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया. मौके पर सुरेश महतो, राहुल कुमार, शेखर कुमार, रोहित कुमार, तेजु महतो, संदीप कुमार, राजू महतो, मुकेश कुमार, भागीरथ कुमार, महेंद्र कुमार, जुगेश महतो, प्रकाश कुमार सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-held-review-meeting-instructions-to-speed-up-work/">रामगढ़

: डीसी ने की समीक्षा बैठक, काम में तेजी लाने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही