Search

रामगढ़ः दुर्गी में जलसा-ए-दस्तारबंदी का भव्य आयोजन

Ramgarh : रामगढ़ जिले के बरकाकाना के मदरसा अहले सुन्नत नूरुल इस्लाम, दुर्गी में शुक्रवार की रात रहमत-ए-आलम कॉन्फ्रेंस व जलसा-ए-दस्तारबंदी का भव्य आयोजन किया गया. जलसे की सरपरस्ती पीर-ए-तरीकत हजरत हाफिज, कारी सैयद अल्हाज मोहम्मद अफजाल अहमद, मौलाना मोहम्मद आसिम रजा खान (बरेली शरीफ) व पीर ए तरीकत हजरत अल्लामा मौलाना डॉ. मुजीबुर्रहमान (देवरिया शरीफ) ने की.


बाहर से आए शायर जमजम फतेहपुरी व गुलाम नूरे मोजस्सम उन्नावी ने नात-ए-पाक पेश कर जलसे में रूहानी माहौल बना दिया. ख़ुसूसी खतीब के रूप में हजरत मुफ़्ती शहाबुद्दीन सकाफी व हजरत मौलाना डॉ. इक़बाल अहमद मिस्बाही ने समाज में फैली बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए प्रभावशाली तकरीर पेश की. तकरीरों के बाद दस्तारबंदी का अमल किया गया, जिसमें 9 बच्चों को हाफिज व 4 बच्चों को कारी की दस्तार पहनाई गई. दस्तार हासिल करने वाले सभी बच्चों को गांव के लोगों ने फूल मालाओं से सम्मानित किया.


कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती अब्दुल कुद्दूस मिस्बाही ने, जबकि संचालन हजरत कारी मुनौवर सैफी ने किया. जलसे में दुर्गी पंचायत के मुखिया मोकीम आलम, पंसस मोहम्मद फरीद अंसारी, मदरसा के सदर गुलाम ताहा, नसीर अहमद, शराफत हुसैन, इजलाल अंसारी, हसीब अंसारी, मास्टर शहाबुद्दीन, नसीम अख़्तर, अब्दुल रशीद, इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद शहजाद, अशहर अंसारी, तबारक अंसारी, हाफिज आरिफ रिजवी, मौलाना सद्दाम यज़्दानी, हाफिज शौकत अली, मौलाना अनवर हुसैन, सबा अहमद, हाफिज वसीम अकरम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp