Search

 
 
 

रामगढ़ः कच्चुदाग जंगल से विभत्स शव बरामद

मृतक की पहचान पुरनाडीह निवासी मोतीलाल बेदिया के रूप में की गई. मोतीलाल 14 जनवरी से अपने घर से लापता था. घटना की सूचना मिलते ही बरकाकाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के कच्चुदाग जंगल से बुधवार को एक व्यक्ति का विभत्स शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान पुरनाडीह निवासी मोतीलाल बेदिया के रूप में की गई. मोतीलाल 14 जनवरी से अपने घर से लापता था. घटना की सूचना मिलते ही बरकाकाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


 स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कुछ लोग खेत की ओर शौच के लिए गये थे. वहां उन्होंने झाड़ियों के बीच एक शव पड़ा देखा. झाड़ी के पास जाकर देखने पर शव विभत्स स्थिति में था. इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. परिजनों ने बताया कि मोती लाल बेदिया मानसिक रूप से अस्वस्थ थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही