Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : बरकाकाना से हाजियों का जत्था रवाना

Ramgarh :अरकान ए हज अदा करने के लिए सोमवार को बरकाकाना दुर्गी से हाजियों का जत्था रवाना हुआ. मक्का मदीना जाने वाले जत्थे में नया नगर दुर्गी बस्ती के लोग शामिल थे. बरकाकाना जंक्शन से ये सभी शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर कोलकाता के लिए रवाना हो गए. कोलकाता से हाजियों का जत्था फ्लाइट से मक्का मदीना शरीफ के लिए प्रस्थान करेगा. सभी हाजियों को क्षेत्र के लोगो ने गर्मजोशी के साथ माला पहना कर, उनसे गले मिल कर मक्का मदीना के लिए रवाना किया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-6-laborers-died-in-the-grip-of-high-tension-wire-at-the-rail-gate-near-nichitpur-station/">धनबाद

: निचितपुर स्टेशन के समीप रेल फाटक पर हाईटेंशन तार की चपेट में आ 6 मजदूरों की मौत

गर्मजोशी के साथ हाजियों को किया गया रवाना

हज अदा करने के लिए जाने वाले लोगों से दरखास्त किया गया कि वे सभी मक्का और मदीना शरीफ में देश की तरक्की, अमन, शांति, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ करें. मक्का मदीना शरीफ के लिए रवाना हुए हाजियों में अहमद रजा, मोहम्मद सरफुद्दीन, सहमत अली रिजवी, मुबारक हुसैन, अकील अहमद, इशरत बानो, सकीना खातून, कुरेशा खातून, शकीला बानो, बिस्मिल्लाह खातून शामिल हैं. वही गर्मजोशी के साथ हज के लिए रवाना करने वालो में मुख्य रूप से मोहम्मद सोहेल मुफ्ती, अब्दुल कुददुश, हाजी कमरुल हसन, शाकिर अली, मोहम्मद सफाकत, फरीद अंसारी सहित कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-sentence-and-fine-of-rs-10000-for-murder-convict/">चाईबासा

: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा व 10 हजार रुपए जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही