Search

 
 
 

रामगढ़: बरकाकाना जंक्शन से हाजियों का जत्था रवाना

 
Ramgarh: अरकान ए हज अदा करने के लिए सोमवार को बरकाकाना जंक्शन से हाजियों का जत्था रवाना हुआ. मक्का मदीना जाने वाले जत्थे में जिले भर से कई लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां से वे सभी जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर कोलकाता के लिए रवाना हो गए. कोलकाता से हाजियों का जत्था फ्लाईट से मक्का मदीना शरीफ के लिए प्रस्थान करेगा. सभी हाजियों को रेलवे स्टेशन पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ माला पहना कर उनसे गले मिल कर मक्का मदीना के लिए रवाना किया. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-bjps-preparation-for-yoga-day-completed-in-513-mandals-all-prominent-leaders-will-practice-yoga/">झारखंड

:  513 मंडलों में योग दिवस को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी, सभी प्रमुख नेता करेंगे योगाभ्यास
लोगों ने हज अदा करने के लिए जाने वालों से दरखास्त किया कि वे सभी मक्का और मदीना शरीफ में अपने लिए व देश की तरक्की, अमन, शांति, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ करें. मक्का मदीना शरीफ के लिए रवाना हुए हाजियों में हफुवा के अब्दुल रज्जाक, कलीमूल खातून, मो0 इब्राहिम, सबीला खातून, तोपा से मो0 सरफराज अंसारी, सैरून खातून, डोकाबेडा से मो0 सिराज, मोढ़ा से अब्दुल रशीद, मेहरून निशा, गेगदा से मो0 कलीम, रब्बी खातून, हेसला से मो0 सुभान, आसमा खातून, मो0 शमीम, बेबी फरीदा, फुलसराय से अब्दुल मजीद, शकीला खातून, चैनपुर से मो0 सफ़रूउद्दीन, मुशर्रत जहां, वासरी कॉलोनी से मो0 फारूक और हसीबुन निशा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- मांडर">https://lagatar.in/babulal-imposed-jan-choupal-in-mandar-said-corrupt-congress-jmm-have-to-leave/">मांडर

में बाबूलाल ने लगायी जन चौपाल, कहा- भ्रष्टाचारी कांग्रेस-जेएमएम की करनी है छुट्टी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही