Search

 
 
 

रामगढ़: पतरातू में आजसू पार्टी का हल्ला बोल 4 अगस्त को

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला के पतरातू में पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार को आजसू पार्टी की एक आवश्यक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो व संचालन प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने किया. केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार और उसमें शामिल दलों ने आम जनता के साथ छल किया है. प्रखंड कार्यालयों में योजनाओं का लाभ देने में जनता को परेशान किया जा रहा है. भ्रष्टाचार हावी हैं और विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है. जनहित की योजना कार्यान्वित नहीं है. निर्णय लिया गया कि आगामी 4 अगस्त को पतरातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष आजसू पार्टी द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम किया जाएगा. इस बैठक में संजय सिंह को साह कॉलोनी का पंचायत अध्यक्ष और अजीत कुमार को सचिव मनोनीत किया गया. इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार व शुक्रवार को पार्टी द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा. बैठक में जिला प्रवक्ता बीरेंद्र झा, जिला उपाध्यक्ष राजू कुमार, भुन्नु सिंह, वरीय नेता चंदन कुमार, विक्रांत साहू, अशोक पाठक व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-  कुसुम">https://lagatar.in/36000-schemes-worth-36-crores-approved-in-jharkhand-under-kusum-scheme-work-done-on-12844/">कुसुम

योजना से झारखंड में 36 करोड़ की 36000 योजनाएं स्वीकृत, 12844 पर हुआ काम
[wpse_comments_template]   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही