Search

 
 
 

रामगढ़ः कलशयात्रा के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा व रुद्र महायज्ञ शुरू

कलशयात्रा में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव व भक्ति का वातावरण बना रहा.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कोठार में मंगलवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. कलशयात्रा में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव व भक्ति का वातावरण बना रहा.

 

कलशयात्रा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बदकी नदी तट पर जुटने लगी. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन के बाद महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरकर सिर पर रखा और यज्ञ स्थल कोठार तक पदयात्रा की. कलशयात्रा में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों सहित सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. रास्ते भर जय श्री राम, हर-हर महादेव व बजरंग बली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा.


कलशयात्रा के यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद यज्ञ महासमिति ने सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, समाजसेवी सुरेश महतो, मनोज कुमार मुंडा व तेजपाल महतो को अंगवस्त्र ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर यज्ञ महासमिति के अध्यक्ष सौरभ कुमार, सचिव किस्टो महतो, देवधारी ठाकुर, अभय रंजन, संतोष बेदिया, प्रेम ठाकुर, नूतन देवी, विष्णु जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही