Search

 
 
 

रामगढ़: पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराये गये हेलमेट, छाते, गमछे, चश्मे

 
 Ranchi :  लगातार बढ़ रही गर्मी से बचाव को लेकर  रामगढ़ में पुलिसकर्मियों को हेलमेट, छाता, गमछा और चश्मा उपलब्ध कराये गये. गुरुवार को एसपी अजय कुमार ने यातायात व्यवस्था को बनाये रखने एवं वाहनों का परिचालन सुगमता पूर्वक करने को लेकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग, चौक और चौराहे पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को ब्रीफिंग की. एसपी ने ब्रीफिंग के दौरान सभी को अपने कर्तव्य के दौरान संयम बरतने का निर्देश दिया. कहा कि किसी व्यक्ति  द्वारा य़दि यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो उनपर नियामानुसार कार्रवाई करें. कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है.  तो उसके विरूद्ध कानून की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करें. एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ित को अविलंब प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाये. कहा कि आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें. बूढ़े, बुजुर्ग, बच्चों एवं असहाय व्यक्ति,  जिनको किसी भी प्रकार की समस्या हो,  उनका हर संभव सहयोग करने का प्रयास करें.  इसे भी पढ़ें :  रांची:">https://lagatar.in/ranchi-special-machine-installed-to-remove-water-hyacinth-in-kanke-dam/">रांची:

कांके डैम में जलकुंभी हटाने के लिए लगा विशेष यंत्र
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही