Search

 
 
 

रामगढ़: हेमंत सोरेन ने पीएसए प्लांट का किया ऑनलाइन उद्घाटन

 
Ramgarh: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पीएसए प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन किया. रामगढ़ शहर अंतर्गत पटेल चौक के पास स्थित ट्रामा सेंटर में स्थापित किए गए 800 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले पीएसए प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर कई विधायक मौजूद थे. ऑनलाइन उद्घाटन के बाद ड्राई रन करते हुए पीएसए प्लांट के संचालन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. मौके पर सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर किसी भी प्रकार की आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए स्टैंडबाई मोड पर रहने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें- ">https://lagatar.in/sc-forms-5-member-committee-in-pm-modis-security-lapse-case-justice-indu-malhotra-will-lead/">

 SC ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में 5 सदस्यीय समिति बनाई, जस्टिस इंदु मल्होत्रा लीड करेंगी          

विधायक ने ट्रामा सेंटर की सुविधाओं का जायजा लिया

उद्घाटन के पूर्व विधायक ममता देवी ने ट्रामा सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध कोरोना बेड, स्वास्थ्य उपकरण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में कई निर्देश दिए. विधायक अंबा प्रसाद ने भी ट्रामा सेंटर के माध्यम से संक्रमित मरीजों के उपचार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर जिला प्रशासन रामगढ़ पूरी तरह से तैयार है. इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा ट्रामा सेंटर रामगढ़ में पीएसए प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक ममता देवी, विधायक बड़कागांव अंबा प्रसाद, उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा और उप विकास आयुक्त रामगढ़ नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- PLFI">https://lagatar.in/police-attack-plfi-supremo-dinesh-gops-economy-77-lakh-cash-8-arrested-with-weapons-see-photos/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप के अर्थतंत्र पर पुलिस का वार, 77 लाख कैश, हथियार के साथ 8 गिरफ्तार, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही