Search

 
 
 

रामगढ़ः कच्चूदाग में घुसा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

हाथियों ने गांव में घुसते ही विश्नाथ बेदिया के घर के अहाते में बंधे सुअर को पैरों से कुचलकर घायल कर दिया. वहीं, तिवारी बेदिया व महेंद्र बेदिया के खेत में लगी फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले की कंडेर पंचायत के कच्चूदाग गांव में मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे हाथियों के झुंड घुस गया. हाथियों के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण दहशत में आ गये. हाथियों ने गांव में घुसते ही विश्नाथ बेदिया के घर के अहाते में बंधे सुअर को पैरों से कुचलकर घायल कर दिया. वहीं, तिवारी बेदिया व महेंद्र बेदिया के खेत में लगी फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. काफी देर गांव में विचरण करने के बाद हाथियों का झुंड मिर्चा कोचा पहाड़ी  की ओर चला गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही