Search

 
 
 

रामगढ़ः लारी बुध बाजार के पास ट्रेलर के धक्के से हाइवा चालक की मौत

लारी बुध बाजार के समीप एक ट्रेलर व हाइवा के बीच भीषण टक्कर हो गई. दुर्घटना में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.
 

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी बुध बाजार के समीप एक ट्रेलर व हाइवा के बीच भीषण टक्कर हो गई. दुर्घटना में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हाइवा चालक का शव वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया.


जानकारी के अनुसार स्लरी लदा हाइवा रामगढ़ से चितरपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर (जेएच02 बीवी-0026) से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में हाइवा चालक खलारी निवासी नईमुद्दीन अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए. कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया. सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. क्रेन मंगाकर काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को वाहन से बाहर निकाला जा सका. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.


दुर्घटनाग्रस्त हाइवा और ट्रेलर दोनों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है. मृत चालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही