Search

 
 
 

रामगढ़ : बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोला के रितिक कुमार रहे अव्वल

 
Ramgarh : रामगढ़ बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोला के छात्र रितिक कुमार ने परचम लहरा दिया. 80 किलो वर्ग ग्रुप में विकास हेल्थ प्वाइंट जिमखाना गोला के छात्र रितिक कुमार सोनी को प्रथम स्थान मिला. गोला पंचायत के उप मुखिया सह भाजपा महामंत्री जितेंद्र साहू ने उन्हें मिठाई खिलाई और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया. वहीं जिम संचालक विकास मणि पाठक ने प्रोटीन सेकर देकर सम्मानित किया. मौके पर जितेंद्र साहू ने कहा कि रितिक कुमार सोनी को गोल्ड मेडल, शिल्ड और योग्यता प्रमाण पत्र मिला है जो गोला क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व की बात है. रितिक ने समस्त गोलावासियो का मान बढ़ाया है. उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रितिक आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें और देश-राज्य का नाम रौशन करें. इस मौके पर उज्जवल चक्रवर्ती, बजरंग पोद्दार, प्रेम नायक, प्रवीण बख्शी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–डाक">https://lagatar.in/bihar-was-carrying-liquor-by-postal-parcel-vehicle-two-arrested/">डाक

पार्सल वाहन से शराब ले जा रहा था बिहार, दो गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही