Search

 
 
 

रामगढ़: पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

 
Ramgarh: मांडू में वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ. बताया जाता है कि शराब बिहार ले जाया जा रहा था. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई. गठित छापेमारी टीम मांडू के बलसागरा के पास एनएच 33 पर पहुंची. रोड पर मांडू पुलिस ने वाहन चेकिंग के लिए एक पिकअप वैन को रोका. उसकी तलाशी ली तो उसमें 1064 बोतल शराब मिली. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
पुलिस ने इसे जब्त कर लिया. वहीं पुलिस ने पिकअप वैन चालक अजनेश कुमार महतो को गिरफ्तार किया. पूछताछ में चालक ने अपने अन्य दो साथियों के नाम बताये. जिसके नाम बबलू कुमार और सुबोध कुमार हैं. दोनों बिहार के रहने वाले हैं. छापेमारी दल में मांडू थाना प्रभारी नवीन कुमार, संतोष कुमार गुप्ता और अनिल हेम्ब्रम शामिल थे. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही