Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने पिकनिक का भी लिया आनंद

Advertisement
Advertisement
मां भगवती की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद बाह्मणधारा सहित अन्य पिकनिक स्पॉट पर भी जश्न Ramgarh: नववर्ष के पहले दिन सोमवार को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ पिकनिक का भी आनंद उठाया. पूजा अर्चना के लिए अहले सुबह से ही लोगों का आवागमन शुरू हो गया था. लोग यहां पहुंचकर दामोदर-भैरवी संगम स्थल में स्नान ध्यान कर हाथों में पूजा की थाली लेकर मुख्य मंदिर पहुंचे. कतारबद्ध होकर अपनी बारी आने पर मंदिर में प्रवेश कर मां भगवती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा-अर्चना के पश्चात लोगों ने दामोदर एवं भैरवी नदी के तट पर अपने दोस्तों और परिजनों के साथ पिकनिक मनाते हुए नववर्ष के आगमन की खुशियां मनाई. वहीं, दामोदर नदी में सैकड़ों लोगों ने नौका विहार का भी जमकर आनंद लिया. इसके अलावा बाह्मणधारा सहित क्षेत्र के सभी पिकनिक स्पॉट पर सुबह से ही पिकनिक मनाने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे रहे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-welcomed-the-tourists-by-gifting-bouquet-on-new-year/">धनबाद

: नववर्ष पर नगर निगम ने गुलदस्ता भेंटकर सैलानियों का किया स्वागत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/01rc_m_226_01012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

एसपी ने स्वयं संभाली विधि-व्यवस्था की कमान

नववर्ष के पहले दिन सोमवार को रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय स्वयं रजरप्पा मंदिर परिसर में सुबह से ही तत्पर दिखे. एसपी सुबह 10 बजे ही सिविल ड्रेस में रजरप्पा मंदिर पहुंच गए और करीब दो घंटे तक मंदिर प्रक्षेत्र में ही रहे. इस दौरान उन्होंने पूरे मंदिर प्रक्षेत्र का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस जवानों को दिशा-निर्देश देते रहे. एसपी की मौजूदगी में यहां काफी व्यवस्थित ढंग से लोगों ने कतारबद्ध होकर मंदिर में प्रवेश किया और मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. नववर्ष के पहले दिन अप्रत्याशित भीड़ होने के बावजूद मंदिर प्रक्षेत्र में किसी तरह की अफरातफरी नहीं हुई. बड़े वाहनों को तीन किलोमीटर पूर्व ही रोक दिया गया था. लोग पैदल ही मंदिर परिसर पहुंचे. एसपी के साथ रजरप्पा थाना के प्रभारी संजय नायक सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-kheer-puri-and-paneer-curry-distributed-in-old-age-home-on-new-year-xyz/">रांचीः

वृद्धाश्रम में नववर्ष पर बांटी गई खीर, पूरी और पनीर की सब्जी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/01rc_m_225_01012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही