Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः आईजी ने की समीक्षा बैठक, संगठित अपराधियों पर सख्ती के निर्देश

आईजी सुनील भास्कर ने मंगलवार को रामगढ़ का दौरा किया. उन्होंने एसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. संगठित अपराध पर रोक के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतने का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : बोकारो रेंज के आईजी सुनील भास्कर ने मंगलवार को रामगढ़ का दौरा किया. उन्होंने एसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. संगठित अपराध पर रोक के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने बैठक में विभिन्न कांडों में अब तक हुई कार्रवाई, लंबित कांडों की स्थिति, जमानत पर छूटे अपराधियों व निगरानी से जुड़े बिंदुओं पर विशेष चर्चा की.

 

आईजी ने फरार अभियुक्तों, जेल से छूटे अपराधियों व निगरानी में रखे गए व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली. साथ ही सीसीटीएनएस, डोजियर, सीसीओ व सर्विलांस से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के थानों में लंबित कांडों का निबटारा जल्द करने व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये.


इससे पूर्व रामगढ़ एसपी अजय कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने आईजी का जोरदार स्वागत किया. बैठक में एसपी अजय कुमार, एएसपी, जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही