Ramgarh : रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग के रामगढ़ कंट्रोल ऑफिस के पास शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां बरकाकाना की ओर से जा रहा हाइवा अनियंत्रित होकर रामगढ़ की ओर से आ रहे ऑटो को रौंद दिया. इस हादसे में एक की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ सड़क पर बैठ गये. प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर अपनी नाराजगी जतायी. लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर अंचलाधिकारी (सीओ), एसडीपीओ पतरातू, बरकाकाना पुलिस, भदानी नगर थाना प्रभारी, पतरातू थाना प्रभारी, भुरकुंडा थाना प्रभारी, दो फायर ब्रिगेड वाहन, पुलिस लाइन से भारी संख्या में जवान घटनास्थल पर पहुंच. पतरातू सीओ अमित भगत और पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने करीब चार घंटे तक ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया. मुआवजे के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/ca14d536-492f-4d19-9c40-c5998832f522.jpeg"
alt="" width="1280" height="960" />
alt="" width="1280" height="960" />
Leave a Comment