Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : मानविकी संकाय में सचिनकांत झा ने 98.2 फीसदी अंक प्राप्त कर डीएवी झारखंड जोन डी के बने टॉपर

Ramgarh : डीएवी बरकाकाना के छात्र सचिनकांत झा ने सीबीएसई के 12वीं मानविकी संकाय में डीएवी झारखंड जोन डी में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है. सचिन ने डीएवी झारखंड जोन डी में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाते हुए टॉप किया. सचिनकांत झा ने इतिहास विषय एवं पीएचई में 100 -100 अंक प्राप्त किया. इसके अलावा इंग्लिश कोर में 95, पॉलिटिकल साइंस में 98, अर्थशास्त्र में 93, पेंटिंग में 98 अंक लाया. सचिन के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर झारखंड जोन डी के क्षेत्रीय अधिकारी सह डीएवी बरकाकाना की प्रिंसिपल डॉ. उर्मिला सिंह ने कहा कि सचिन झारखंड जोन डीएवी में मानविकी संकाय में टॉपर बने हैं. अभी पूरी तरह रिजल्ट आया नहीं है, हो सकता है कि सचिन स्टेट टॉपर रहे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-ishika-became-the-topper-of-dav-public-school-chiriya-by-scoring-96-percent-marks/">मनोहरपुर

:  96 फीसदी अंक लाकर ईशिका बनी डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया की टॉपर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jjj-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सचिनकांत झा को किताबों से लगाव

इसके अलावा भी डीएवी में पढ़ने वाले 12वीं और 10वीं के छात्रों ने इस बार काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. सभी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. सचिन बताते हैं कि अपने तैयारियों में प्रत्येक दिन 5 से 6 घंटे की पढ़ाई करते थे. किताबों से काफी लगाव था. साहित्य के प्रति आकर्षित थे. जब भी बाहर कुछ खरीदारी करने निकलते थे तो उनकी पहली पसंद किताबे खरीदना होता था. सचिन के इस प्रदर्शन के बाद उनके पिता सरोज कांत झा और माता सहित परिवार के अन्य सदस्य काफी खुश हैं. इसे भी पढ़ें :सरला">https://lagatar.in/students-of-sarla-birla-school-did-well-in-aissce-2023-ritwika-khaitan-became-the-school-topper-with-98-6-marks/">सरला

बिरला स्कूल के स्टूडेंट्स ने AISSCE-2023 में किया बेहतर प्रदर्शन, 98.6% अंक के साथ स्कूल टॉपर बनी ऋत्विका खैतान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही