Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए चलाया गया जांच अभियान

Ramgarh : बर्ड फ्लू के संभावित खतरे के मद्देनजर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया. नगर परिषद की टीम ने रामगढ़ जिला अंतर्गत नगर परिषद/छावनी परिषद क्षेत्रों, शनिचरा हॉट सहित अन्य प्रमुख जगहों पर संचालित पोल्ट्री फार्म/खुदरा विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया. मौके पर टीम ने संचालकों/विक्रेताओं को दुकान अथवा फार्म से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन नियम अनुसार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. वहीं अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन नियम अनुसार नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई. साथ ही पोल्ट्री फार्म और मांस के दुकानों पर नगर परिषद की टीम ने सैनिटाइज और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. इस दौरान सीएलटीसी नगर परिषद के करण साहू, स्वच्छता पर्यवेक्षक रोशन कुमार सहित नगर परिषद की टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/raids-at-many-places-in-hazaribagh-huge-amount-of-illegal-liquor-seized/">हजारीबाग

में कई जगहों पर छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही