Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: पतरातू विस्थापित समिति का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, मुआवजे की मांग

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: पतरातू विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति ने बुधवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया. इसमें 25 गांवों के विस्थापित शामिल हुए. वे अपने अधिकार की मांग को लेकर पीवीयूएनएल पतरातू के विरोध में खड़े हो गये. वे समिति के अध्यक्ष खुशबू देवी के नेतृत्व में पीवीयूएनल के मुख्य गेट से तीन सौ मीटर की दूरी पर शहीद निर्मल महतो स्मारक स्थल के पास बैठ गये. साथ में 94 लोग भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=u4KCi2I1Y34

भूख हड़ताल पर बैठने से पहले विस्थापितों ने तिरंगा यात्रा निकाला. अंबेडकर पार्क से होते हुए शहीद निर्मल महतो स्मारक तक पहुंचे. वहां स्थाई नौकरी, जमीन के बदले उचित मुआवजा और पुनर्वास सहित अन्य कई मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए. समिति के अध्यक्ष खुशबू देवी ने कहा कि बीते कई वर्षों से हमारा आंदोलन चल रहा है. आंदोलन के बाद भी प्रबंधन नहीं सुन रही है. आज विवश होकर एक बार फिर हमलोग आंदोलन की राह पर हैं. इस बार विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति के सदस्य खुशबू देवी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इसे भी पढ़ें-  लोबिन">https://lagatar.in/lobin-hembram-surrounded-his-own-government-said-shibu-kept-fighting-for-prohibition-it-is-shameful-if-hemant-government-sells-liquor/">लोबिन

हेंब्रम ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा- शिबू शराबबंदी के लिए लड़ते रहे, हेमंत सरकार शराब बेचेगी तो शर्मनाक है         

हर बार हमें आश्वासन मिला

उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. अध्यक्ष ने बताया कि कई बार स्थानीय प्रबंधन से समस्या को लेकर वार्ता हुई. लेकिन हर बार हम लोगों को आश्वासन ही मिला. कभी इसका समाधान नहीं किया गया. आज पीवीयूएनएल में जिसकी जमीन गई है, उसको आज तक न मुआवजा मिला है और न ही नौकरी. यहां तक कि पीवीयूएनएल में बाहरी लोग काम कर रहे हैं और यहां के स्थानीय लोग बेरोजगार हैं. इसे भी पढ़ें- शीतकालीन">https://lagatar.in/winter-session-ends-lok-sabha-rajya-sabha-adjourned-indefinitely-modi-government-passed-all-bills-related-to-the-ordinance/">शीतकालीन

सत्र का समापन, लोकसभा, राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मोदी सरकार ने अध्यादेश से जुड़े सभी बिल पारित कराये          
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही