Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : इडिया गठबंधन ने किया दावा- हजारीबाग से जीतेंगे जेपी भाई पटेल

Ramgarh : हजारीबाग लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को कांकेबार स्थित सैनी रेस्टोरेंट के सभागार में इंडिया अलायंस दलों की साक्षा प्रेसवार्ता हुई. इसमें हजारीबाग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल सहित स्टेट कोर्डिनेशन कमेटी सदस्य सह झामुमो के दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, राजद के प्रदेश महासचिव रमेश प्रसाद यादव, भाकपा माले के हीरा गोप, देवकीनंदन बेदिया, झामुमो केंद्रीय सचिव राजकुमार महतो, कांग्रेस पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान मौजूद थे. प्रेसवार्ता में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल की जीत सुनिश्चित है. वहीं जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया. लेकिन भ्रष्टाचार मिटाने का दावा करनेवाली भाजपा वो वाशिंग मशीन है जिसमें धुलकर भ्रष्टाचारी साफ हो जा रहे हैं. प्रधानमंत्री देश के संसाधनों को अपने मित्रों को बांट रहे हैं. किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने वाली भाजपा के काल में सबसे ज्यादा किसानों ने खुदकुशी की है. सीसीएल क्षेत्र में रोजगार के लिए आंदोलन कर रोड सेल शुरू कराया गया. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-kalpana-soren-inaugurated-election-office-said-alliance-is-strong-in-jharkhand/">गिरिडीह

: कल्पना सोरेन ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कहा- झारखंड में गठबंधन मजबूत

मोदी राज में अडानी-अंबानी को फायदा : जेपी भाई पटेल

जेपी भाई पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार में रोड सेल में कोयला उपलब्ध नहीं हो रहा है. बल्कि सीधे अडानी और अंबानी को भेजा जा रहा है. पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री और भाजपा को भी अहसास हो गया है कि यह साल 2019 की लहर नहीं है. कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर लोगों की उम्मीद जगी और बदलाव देखने को मिलेगा वहीं बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि देश में ताकत का मिसयूज़ किया जा रहा है. लोगों का अधिकार मारा जा रहा है. क्षेत्र की ज्वलंत मुद्दों को यहां के सांसद नहीं उठाते हैं. यहां के विस्थापितों को सिर्फ गुमराह किया जाता है. लोग पानी, बिजली, आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं. हजारीबाग में सांसद ने काम नहीं किया जिससे उनका टिकट काटकर नये को दिया गया है. यह किसी से छिपा नहीं है. अंबा प्रसाद ने कहा कि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी जेपी पटेल किसी पहचान के मोहताज नहीं है. देश और संविधान बचाने के इंडी गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जाएगी. वहीं कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने झारखंड आंदोलन में महती भूमिका निभानेवाले स्व. टेकलाल महतो के पुत्र जय प्रकाश भाई पटेल के रूप में योग्य उम्मीदवार दिया है. बात आकंड़ो की करें तो लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा में इंडी गठबंधन बूथों पर मजबूत है. इसे भी पढ़ें-खूंटी">https://lagatar.in/a-total-of-7-candidates-are-in-the-fray-from-khunti-lok-sabha-constituency/">खूंटी

लोकसभा क्षेत्र से कुल 7 प्रत्याशी मैदान में

साजिश के तहत हेमंत को भेजा गया जेल : फागू बेसरा

वहीं राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झामुमो केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने कहा कि 2014 से भाजपा ने जो हालात पैदा किया वह किसी से छिपा नहीं. ऐसी तानाशाह सरकार हमलोगों ने कभी नहीं देखी है. भाजपा की सरकार से किसान नाराज है, मजदूर नाराज है. हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेज दिया गया. भाजपा की गलत पॉलिसी के कारण हजारीबाग में कई कोयला खदानें आज बंद हैं. विस्थापितों को उनका हक नहीं दिया जा रहा. भाजपा की सरकार में संविधान खतरे में है. इस बार हजारीबाग सहित झारखंड के सभी 14 सीटों पर इंडिंया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही