Search

 
 
 

रामगढ़ : कांग्रेस में दिख रहा अंतर्कलह !

 
  • राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर दो फाड़
  • दो दिनों में कांग्रेस नेताओं की अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस
Durvez Alam Ramgarh : भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी और राहुल गांधी के आगमन पर उनके स्वागत को लेकर कांग्रेसी अलग-अलग ताल ठोक रहे हैं. इसे लेकर कांग्रेसी नेताओं में दो फाड़ में दिख रहे हैं. इनकी अंतर्कलह उस समय सतह पर आ गई, जब एक ही कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए 24 घंटे के अंदर अलग-अलग कांग्रेसी नेताओं की ओर से प्रेस कान्फ्रेंस की गई. प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी से लेकर जिले के कांग्रेसी नेताओं के बीच अपनी लोकप्रियता दर्शाने के लिए अपनी-अपनी प्रेस कांफ्रेंस की गई है. एक दिन पूर्व ही बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, प्रदेश महासचिव बलजीत बेदी ने राहुल गांधी के आगमन को लेकर अपनी तैयारी पूरी होने की ताल ठोक दी थी. वहीं, दूसरे दिन गुरुवार को पूर्व विधायक ममता देवी सहित प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने भी पत्रकारों को यह जानकारी दी कि राहुल गांधी के आगमन पर जिले में तैयारी जोर-जोर से चल रही है. दोनों तरफ से कार्यकर्ताओं के बीच होड़ बन गई है कि आखिर किस पाले में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. दोनों ओर से जिले में पोस्टर-बैनर लगाने की होड़ चौक-चौराहे से लेकर गली मोहल्ला तक दिखने लगी है. बता दें कि जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी का 4 व 5 तारीख को कार्यक्रम है. एक ओर जहां कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह दिख रहा है, तो दूसरी ओर अंतर्कलह भी सामने आ रही है. चौक चौराहों पर कार्यकर्ता आपस में चर्चा भी कर रहे हैं कि किस तरफ जाकर अपनी राजनीति को चमकानी है. एक ही कार्यक्रम की रूपरेखा बतलाने के लिए प्रदेश के दो नेताओं की प्रेस वार्ता की चर्चा शहर में खूब हो रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-charter-plane-filled-with-mlas-did-not-take-off-mlas-are-coming-out/">रांची

: विधायकों से भरी चार्टर प्लेन ने नहीं भरी उड़ान, बाहर निकल रहे विधायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही