Search

 
 
 

रामगढ़ : विद्यार्थियों को दी गयी पॉक्सो एक्ट की जानकारी

 
Ramgarh: उपायुक्त के निर्देश पर जिला अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में बच्चों व शिक्षकों के बीच पॉक्सो एक्ट से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में बुधवार को बिरसा सरस्वती विद्या मंदिर बड़कीडुंडी में बच्चों को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, जेजे एक्ट, बाल संरक्षण, स्पॉन्सरशिप योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई. इसके साथ ही बच्चों को सेफ एवं अनसेफ टच के प्रति भी जागरूक किया गया. मौके पर बच्चों ने काफी ध्यानपूर्वक अपने अधिकारों को जाना. वहीं, शिक्षकों के लिए अलग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे, बाल कल्याण समिति की सदस्य आरती वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-black-game-of-red-sand-ban-imposed-mafia-selling-at-five-times-higher-price/">हजारीबाग

: लाल बालू का काला खेल : लगी है रोक, पांच गुनी अधिक कीमत पर बेच रहे माफिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही