Search

 
 
 

रामगढ़ : स्कूलों में विद्यार्थियों को दी गयी पोक्सो एक्ट की जानकारी

 
विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट को लेकर किया गया जागरूक Ramgarh: उपायुक्त चंदन कुमार ने सरकारी विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों को पोक्सो एक्ट की जानकारी देने का निर्देश दिया है. निर्देश के आलोक में मंगलवार को डीएवी अग्रसेन स्कूल भरेचनगर, डीएवी आरा में विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, जेजे एक्ट, बाल संरक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई. मौके पर विद्यार्थियों ने काफी ध्यानपूर्वक नियमों और अपने अधिकारों के बारे में जाना. वही उनके द्वारा कई सवाल भी पूछे गये. इसके बाद विद्यालयों में शिक्षकों के लिए अलग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे, बाल कल्याण समिति के सदस्य आरती, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी अनिल मेहता, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-sadan-adhikar-rally-on-27th-february-leaders-brainstormed/">रांची

: 27 फरवरी को सदान अधिकार रैली, नेताओं ने किया मंथन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही