Search

 
 
 

रामगढ़ः प्रधान डाकघर में लगे शिविर में ग्रामीण डाक जीवन बीमा व अन्य सेवाओं की दी गई जानकारी

पोस्टमास्टर व मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव ने डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बचत खाता, आवर्ती जमा, भविष्य निधि खाता, सुकन्या समृद्धि, MIS, राष्ट्रीय बचत पत्र, सीनियर सिटिजन खाता सहित अन्य सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया.
 

Ramgarh : रामगढ़ कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में हजारीबाग डाक अधीक्षक निरंजन कुमार व डाक निरीक्षक आशीष पांडेय के निर्देश पर लगे इस शिविर का उद्देश्य डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा सहित डाक विभाग की अन्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना था. 


शिविर का शुभारंभ पोस्टमास्टर मनोज कुमार, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रविशंकर राय व हजारीबाग़ सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने संयुक्त रूप से किया. पोस्टमास्टर व मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव ने डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बचत खाता, आवर्ती जमा, भविष्य निधि खाता, सुकन्या समृद्धि, MIS, राष्ट्रीय बचत पत्र, सीनियर सिटिजन खाता सहित अन्य सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया.


पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने कहा कि डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी योजना है, जिसमें कम प्रीमियम पर अधिक बोनस मिलता है. मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने डाक जीवन बीमा अधिकतम 50 पचास लाख रुपये करा सकते हैं. बीमाधारी की उम्र 19 वर्ष से 55 वर्ष होनी चाहिए. इसमें आयकर रिटर्न में छूट के साथ लोन लेने की सुविधा है. ऑनलाइन या देश के किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा किया जा सकता है. जीवन बीमा से प्राप्त राशि पूर्णतः आयकर मुक्त होती है. इससे बढ़िया कोई बीमा योजना नहीं है.


इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, रामखेलाइन चौधरी, अरुण कुमार सिंह, प्रिया वर्णवाल, रिमझिम कुमारी, बबीता कुमारी, शंभू कुमार सिंह, त्रिदेव प्रियदर्शी, आदर्श अनिकेत, राजकपूर, सौरव कुमार, अंकित कुमार, संतोष कुमार, विकाश कुमार, चंदन महतो, शुभम सौरव, चंद्रशेखर कुमार विश्वजीत सिंह, अराजलाल महतो, राजू साव, देव कुमार राम, देवेंद्र कुमार राम, राजेश तिवारी, अशोक प्रसाद सोनी, अंजू सिंह, संतोष कुमार महतो समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही