Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : किसान मेला में योजनाओं की दी गयी जानकारी

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: जिला कृषि एवं आत्मा के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को कैथा बीज गुणन प्रक्षेत्र में एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मेला में जिले के सभी प्रखंडों से आए कृषकों ने अपने प्रादर्श के साथ भाग लिया. बतौर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त उपस्थित थे. इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा कर विभाग की किसानोपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. पशुपालन विभाग के द्वारा पशुधन विकास योजना के तहत 150 बत्तख चुजा, 10 बकरा-बकरी और गव्य विभाग के द्वारा 5 गायों का वितरण किया गया. वहीं, आत्मा द्वारा जलछाजन योजना के तहत 2 पंपसेट का वितरण किया गया. उत्कृष्ट कृषि प्रादर्श को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया. मेला में संयुक्त कृषि निदेशक, उत्तरी छोटानागपुर परिक्षेत्र, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आत्मा, केवीके मांडु के प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-inauguration-of-capf-academy-mp-fills-the-youth-with-enthusiasm/">हजारीबाग

: सीएपीएफ अकादमी का उद्घाटन, सांसद ने युवाओं में भरा जोश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही