Search

 
 
 

रामगढ़ः SVM रजरप्पा में दीक्षा समारोह, 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

प्राचार्य उमेश प्रसाद ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर अटूट निष्ठा और समर्पण से काम करने की सलाह दी. कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहें. अपने शिक्षकों, माता-पिता व समाज के प्रति सम्मान व आदर का भाव रखें.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर (एसवीएम) में दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई. 11वीं के विद्यार्थियों ने उन्हें आदर के साथ विदा किया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य उमेश प्रसाद, प्रभारी मिथलेश कुमार खन्ना व राकेश कुमार सहाय ने दीप प्रज्वलित कर किया. 11वीं के छात्र-छात्राओं ने 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया. 


प्राचार्य उमेश प्रसाद ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर अटूट निष्ठा और समर्पण से काम करने की सलाह दी. कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहें. अपने शिक्षकों, माता-पिता व समाज के प्रति सम्मान व आदर का भाव रखें. 12वीं के कक्षाचार्य राकेश कुमार सहाय ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं. इसके बाद 12वीं के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए सुखद पलों को याद कर अपने अनुभव बांटे.


कार्यक्रम के अंत में मिथिलेश कुमार खन्ना, अनिल कुमार त्रिपाठी, अमरदीप नाथ शाहदेव, बच्चूलाल तिवारी, शशि कान्त, इंद्रजीत सिंह, देव कुमार, दुर्गा प्रसाद, नितेश सिन्हा, शम्मी राज, दिलीप सिंह, चितरंजन लाल खन्ना, रोहित राज, उषा कुमारी, रिंकी कुमारी, पूनम सिंह, ज्योति कुमारी, ललिता गिरी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही