Search

 
 
 

रामगढ : छावनी परिषद के नामित सदस्य कीर्ति गौरव की पहल, ऑटो पड़ाव के लिए देने होंगे मात्र 5 रुपये

 
Ramgarh : टेम्पू पड़ाव रामगढ के ऑटो चालक ठेकेदार की मनमानी से नाराज थे. ऑटो चालकों को ऑटो पड़ाव के लिए 10 रुपये देने पड़ते थे. छावनी परिषद क्षेत्र के टेम्पू पड़ाव में शुल्क बढ़ोतरी को लेकर ऑटो चालकों और संचालकों ने इसकी शिकायत छावनी परिषद के नामित सदस्य कीर्ती गौरव से किया. एक आवेदन छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी को भी दिया, जिसके बाद कीर्ती गौरव शुक्रवार को टेम्पू पड़ाव रामगढ पहुंचकर ऑटो चालकों की समस्याओं को सुना. मौके पर  ऑटो चालकों ने बताया कि पहले हम लोगों से ठेकेदार टेम्पू पड़ाव के लिए 5 रुपये लेता था लेकिन अभी के ठेकेदार बढ़ाकर 10 रुपये वसूल रहा है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-good-touch-bad-touch-organized-in-tangerine-school/">जमशेदपुर

: टांगराईन स्कूल में गुड टच बैड टच पर कार्यशाला आयोजित

5 रुपये ही लिया जाय़ेगा ऑटो पड़ाव- कीर्ति गौरव

टेंपो चालकों ने बताया कि बढ़ाए गए पैसों के लिए न ही यूनियन नेताओं के साथ चर्चा की गई और ना ही कोई बैठक कर इस विषय पर निर्णय लिया. अपनी मर्जी से टेम्पू पड़ाव में शुल्क की वृद्धि कर दी गई जो बिल्कुल न्याय संगत नहीं है. टेंपो चालकों ने कहा कि अगर जल्द ही शुल्क वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो विवश होकर अपने यूनियन रामगढ़ टैक्सी मेंस यूनियन के बैनर तले जुलूस प्रदर्शन एवं घेराव करने का काम करेंगे. आपको बता दें कि छावनी परिषद के नामित सदस्य कीर्ति गौरव ने कहा कि ऑटो चालकों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि ठेकेदार द्वारा टेम्पू पड़ाव का शुल्क बढ़ा कर ₹10 कर दिया गया है जिसको लेकर छावनी परिषद के बोर्ड मीटिंग में भी यह चर्चा की गई जहाँ सभी लोगो ने सर्वसहमति से टेम्पू पड़ाव शुल्क ₹5 ही रहने देने पर सहमति जताई और निर्णय लिया गया. ₹10 के लिए हुए टेंडर को रि ऑक्शन में भेजा जाएगा और जब तक रिऑक्शन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है तब तक पुराने ठेकेदार ही ₹5 में टेम्पू पड़ाव को चलाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही