Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: बुद्धिजीवी मंच ने DC को सौंपा मांगपत्र , उच्च विद्यालय को प्लस टू में अपग्रेड करने की मांग

    Ramgarh: रामगढ़ जिला के बरकाकाना क्षेत्र के नारायण उच्च विद्यालय और सीसीएल उच्च विद्यालय को प्लस टू में अपग्रेड करने की मांग को लेकर बुद्धिजीवी मंच बरकाकाना ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है. जिसमे कहा गया है कि बरकाकाना क्षेत्र में ये ऐसा उच्च विद्यालय हैं जो प्लस टू में अपग्रेड होने की सभी अहर्ता रखते हैं. विशेष कर क्षेत्र की आवश्यकता की दृष्टि से अब तक इन उच्च विद्यालयों को अपग्रेड कर देना चाहिए. क्षेत्र में 30 से अधिक गांव और आवासीय कालोनियां हैं. इस क्षेत्र में पांच निजी व सरकारी उच्च विद्यालय हैं. इन पांचों उच्च विद्यालयों से हर साल 600 से अधिक बच्चे दसवीं पास करते हैं. लेकिन आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते. बुद्धिजीवी मंच ने डीसी से मामले में जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की बात कही है. प्रतिनिधिमंडल में बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष प्रदीप करमाली, कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता उमेश महतो, सचिव प्रोफेसर शाहनवाज खान, मुख्य संयोजक पंचदेव करमाली , संयोजक रविन्द्र मुंडा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, उप कोषाध्यक्ष देवकी बेदिया, सह सचिव सोनी देवी,सरिता देवी, शिवशंकर बेदिया, पंकज मोदी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-85-beds-worth-43-lakhs-are-gathering-dust-in-sadar-hospital/">धनबाद:

 सदर अस्पताल में धूल फांक रहे हैं 43 लाख के 85 बेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही