Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न द्वारा अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Ramgarh : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न के खेल विभाग द्वारा अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया.  इस प्रतियोगिता में वेस्ट बोकारो डिविजन के पांच विभागों की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 सितंबर को किया गया था. इस प्रतियोगिता में कुल 5 मैच खेले गए. फ़ाइनल मैच कोल बेनीफिशिएशन और क्वेरी एबी की टीम के बीच खेला गया और इस रोमांचक मैच में क्वेरी एबी की टीम ने कोल बेनीफिशिएशन की टीम को 2-1 गोल के अंतर से हराकर अंतर विभागीय फुटबॉल चैम्पिंशिप ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया. इस प्रतियोगिता में करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया. फ़ाइनल मैच के मुख्य अतिथि पी श्रीवास्तव, चीफ़, सीईपी, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर रोहित प्रसाद, हेड, एड्मिनिसट्रेशन, महेश प्रसाद, अध्यक्ष (आरसीएमयू), पी के सिंह, सचिव (आरसीएमयू), वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील, यूनियन पदाधिकारी और राजीव रंजन सिंह, दुखिया मांझी, एमडी रफ़ीक सहित खेल विभाग के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-police-investigation-of-hooliganism/">कोडरमा

: पुलिस की गुंडागर्दी की हुई जांच, आम जनता परेशान [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही