Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः चितरपुर कॉलेज में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

कॉलेज की सभी महिला शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी. इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. प्राचार्य डॉ संज्ञा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया. कॉलेज की सभी महिला शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी. इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. प्राचार्य डॉ संज्ञा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं. सर्वोच्च पदों पर आसीन होकर नेतृत्व कर रही हैं.


कॉलेज की छात्राओं ने कविता व भाषण के माध्यम से महिलाओं को सबसे शक्तिशाली बताया. उनके स्वावलंबी बनने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रो. उत्तम कुमार व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. दीपक कुमार ने किया. मौके पर प्रो. जूही उपाध्याय, अंजनी करमाली, निकहत परवीन, अंजू कुमारी, रेवालाल पटेल, डॉ ताराशंकर अग्रवाल, शबाना अंजुम, डॉ हेना कौसर, नगमा नौशाबा, मीना मुंडा, जफरुल हसन खान, रवि कुमार, कुसुम कुमारी, करमी देवी, पूनम कुमारी, सोनू कुमार, राजेश तिवारी, पिंटू प्रजापति, आमिर अली, प्रकाश मिर्धा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही