Search

 
 
 

रामगढ़: PVUNL में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 
Ramgarh: पतरातू स्थित पीवीयूएन लिमिटेड में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पीवीयूएन के अधिकारी और स्वर्णरेखा महिला समिति के सदस्यों ने योग किया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 2022 की थीम `मानवता के लिए योग` है, जो इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य के समग्र मार्ग को बढ़ावा देती है. इस अवसर पर योग प्रशिक्षक ने लोगों को विभिन्न योगासन बताए. लोगों ने प्राणायाम किया. साथ ही सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया. बता दें कि स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग के लाभों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसी क्रम में पीवीयूएन लिमिटेड में योगाभ्यास किया जा रहा है. पीवीयूएनल के अधिकारियों ने कहा कि सुबह के योग सत्र व्यक्ति के ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है. यह लंबे समय तक कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें-  बंधु">https://lagatar.in/mandars-public-is-angry-due-to-brothers-corruption-congress-candidates-bail-will-be-forfeited-aditya-sahu/">बंधु

के भ्रष्टाचार से मांडर की जनता में है आक्रोश, कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत होगी जब्त : आदित्य साहू
अधिकारियों ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है. मानसिक रूप से मजबूती मिलती है. योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विषयों का एक समूह है. जिसे वर्तमान समय में जीवन शैली के रूप में अपनाया गया है. अधिकारियों ने कहा कुछ समय पहले कोरोना से लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा था. तब जो लोग योग करते रहे उन्हें काफी फायदा हुआ था. इसलिए सभी को हर दिन योग करना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/oppos-to-eds-questioning-of-rahul-congress-will-show-strength-in-delhi-on-wednesday/">राहुल

से ED की पूछताछ का विरोध, बुधवार को कांग्रेसी दिल्ली में करेंगे शक्ति प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही