Search

रामगढ़ : अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना विभाष पासवान समेत 5 अपराधी गिरफ्तार

रामगढ़ में दिनदहाड़े लूट की दो घटनाओं को दिया था अंजाम दोनों घटनाओं का मास्टरमाइंड था विभाष पासवान, बिहार के नालंदा का रहने वाला है Ramgarh : रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना विभाष पासवान समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि रामगढ़ में एलआईसी ऑफिस के सामने 11 अप्रैल को सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने ददन कुमार नामक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया था और 29 लाख 34 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए थे. घटना के एक महीना बाद ही अपराधियों ने 8 मई को दिनदहाड़े दामोदर पुल के समीप कोहिनूर नामक ज्वेलर्स दुकान में कर्मचारियों को हथियार का भय दिखाकर चांदी का जेवर लूट लिया था. इन दोनों कांडों का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है.  पुलिस इस बाबत एसआईटी की टीम गठित की थी. इसे भी पढ़ें :हमारी">https://lagatar.in/our-soul-is-in-bihar-we-have-come-here-to-do-hindu-hindu-dhirendra-shastri/">हमारी

आत्मा है बिहार में, हम तो यहां हिंदू-हिंदू करने आए हैं : धीरेंद्र शास्त्री

कई आपराधिक घटनाओं को दे चुका है अंजाम- एसपी

पुलिस की एसआईटी टीम में ने पांच अपराधियों विभाष पासवान (32 ) वर्ष, संतोष पाण्ड (50) वर्ष,  कुदुश अंसारी (47) वर्ष, महेंद्र चौधरी (35 ) वर्ष, एनामुल अंसारी (24) वर्ष को धर दबोचा. अपराधियो के पास से एक देसी पिस्टल, देसी कट्टा, चाकू और 25 हजार रुपए बरामद किये गये हैं. दोनों घटनाओं का मास्टरमाइंड विभाष पासवान है, जो मूल रूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला है. रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विभाष  पासवान अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य सरगना है. पकड़े गए सभी अपराधी बिहार, झारखंड के कई जिलों में हुए चर्चित लूट, डकैती कांडों में शामिल रहा है. इस सभी का अपराधिक इतिहास रहा है. लूटे गए सामानों की बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ssss-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dont-run-after-numbers-but-collect-skills-knowledge-jayant-shekhar/">चाईबासा

: नंबरों के पीछे नहीं भागे बल्कि स्किल और जानकारी एकत्रित करें – जयंत शेखर

छापेमारी दल में ये पुलिस पदाधिकारी थे शामिल

छापेमारी टीम में किशोर कुमार रजक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोहित कुमार महतो, इंस्पेक्टर रामगढ़, सुरेंद्र कुमार कुंटीया सब इंस्पेक्टर, विनय कुमार सब इंस्पेक्टर, मणिदीप सब इंस्पेक्टर, नवीन कुमार, सब इंस्पेक्टर, मंटू चौधरी, सब इंस्पेक्टर सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp