Search

 
 
 

रामगढ़ : 24 सितंबर को इस्लामिक क्विज, तैयारी पूरी

 
Ramgarh:  मिल्लत ए इस्लामिया मरकज, बरकाकाना एरिया कमेटी की बैठक शुक्रवार को एदारा ए शरिया रामगढ़ अंसाराबाद दुर्गी, नयानगर बरकाकाना में सम्पन्न हुई. इस दौरान आगामी 24 सितंबर को होने वाला इस्लामिक क्विज की तैयारी का जायजा लिया गया. मरकज के पदाधिकारियों ने बताया कि तैयारी पूरी हो चुकी है. इस क्विज में रामगढ़ जिले के कई मदरसे के अध्यनरत विद्यार्थियों के साथ ही क्षेत्र के सभी गांवों के मकतब में पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग लेंगे. मदरसा और मकतब के बच्चों का अलग-अलग मुकाबला होगा. इस्लामिक क्वीज मदरसा अहले सुन्नत नुरुल इस्लाम अंसाराबाद दुर्गी, नयानगर बरकाकाना में 10 बजे से शुरू होगा. रिपोर्टिंग टाइम 9 बजे ही रखा गया है. दोपहर दो बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा. बैठक में मरकज के सरपरस्त हाजी मो. खलील, सदर हाजी ताहिर हुसैन, सेक्रेटरी प्रो. शाहनवाज खान, नसीर अहमद, नसीम अख्तर, हाजी मो. राशिद, मौलाना रियाज अहमद, हनफी, जलील अंसारी, सहमत अली, नसीर अहमद, आजाद अंसारी, कलीम अंसारी, नसीम अंसारी, इशराफील अंसारी, मनसुर अंसारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :खेलो">https://lagatar.in/khelo-jharkhands-volleyball-and-archery-competition-concludes-on-saturday/">खेलो

झारखंड की वॉलीबॉल और तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा का समापन शनिवार को
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही