Search

 
 
 

रामगढ़ः इटली के दंपती ने बालिका गृह की बच्ची को लिया गोद

डिवाइन ओंकार मिशन के बालिका गृह में रहने वाली 12 वर्षीय लड़की ज्योति कुमारी को इटली निवासी क्लाउडिया पेद्रिनी व उनकी पत्नी डोमिंगा सेल्विनी ने सोमवार को गोद लिया. इस अवसर पर रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज भी मौजूद थे. डीसी बच्ची को दंपती को सौंपा.
 

Ramgarh : रामगढ़ के टायर मोड़ स्थित डिवाइन ओंकार मिशन के बालिका गृह में रहने वाली 12 वर्षीय लड़की ज्योति कुमारी को इटली निवासी क्लाउडिया पेद्रिनी व उनकी पत्नी डोमिंगा सेल्विनी ने सोमवार को गोद लिया. इस अवसर पर रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज भी मौजूद थे. डीसी बच्ची को दंपती को सौंपा.


डीसी ने कहा कि विधिसम्मत दत्तक ग्रहण प्रक्रिया बच्चों को सुरक्षित व बेहतर पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. मौके पर डीडीसी आशीष अग्रवाल, गोपनीय प्रभारी रवींद्र कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शंकर प्रसाद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार साहू सहित अन्य संबंधित अधिकारी व डिवाइन ओंकार मिशन के कर्मी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही