Search

 
 
 

रामगढ़ : मृतक के परिजनों से मिले जयंत सिन्हा, व्यक्त की संवेदना

 
Ramgarh:  हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ मिलोनी क्लब स्थित अनिकेत कुमार के आवास जाकर दिवंगत अनिकेत भुइयां के परिजनों से मुलाकात की. इस क्रम में उन्होंने परिजनों से मिलकर अनिकेत की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान अनिकेत के पिता महेंद्र राम ने सांसद को मामले स् अवगत कराया. जयंत सिन्हा ने इस मामले में जांच कमेटी बना कर न्यायिक जांच कराने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की राज्य सरकार से मांग की. साथ ही अपनी तरफ से भी हर संभव सहयोग करने की बात कही. बता दें कि दो दिन पूर्व अनिकेत का शव थाना के हाजत में कंबल के फंदे से लटका पाया गया था. पुलिस ने उसे चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. मौके पर प्रकाश मिश्रा, रवींद्र शर्मा, रंजन सिंह फौजी, नगर अध्यक्ष शिवकुमार महतो, ऋषिकेश सिंह, महेश चौधरी, सुबोध सिंह, विनोद राम, देवेंद्र सिंह, अभिषेक चौधरी, वरूण कुमार सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-chief-engineer-arrived-to-investigate-after-complaint/">रामगढ़

: शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे मुख्य अभियंता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही