Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: पीटीपीएस कॉलेज में जयंत सिन्हा की मास्टर क्लास

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: सांसद सह पीटीपीएस कॉलेज के अध्यक्ष जयंत सिन्हा के द्वारा सोमवार को कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के बीच मास्टर क्लास का आयोजन किया गया. इसमें भारी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए. इस क्लास के माध्यम से सांसद ने विद्यार्थियों को मोटिवेट किया. सांसद ने इस बीच कई सवाल रखे, जिनके जवाब विद्यार्थियों, अध्यापकों व कॉलेज कर्मियों के द्वारा दिए गए. इसे भी पढ़ें- मनीष">https://lagatar.in/manish-sisodia-should-get-bharat-ratna-kejriwal/">मनीष

सिसोदिया को मिलना चाहिए भारत रत्न : केजरीवाल
इस दौरान सांसद ने कहा कि जितने भी राजा थे, सभी एकजुट हुए. तब भारत एक राष्ट्र बना. हमें इस पर गर्व होना चाहिए. वहीं हैदराबाद के निजाम को भारत के संघीय ढांचे से जोड़ने के लिए सेना तक भेजनी पड़ी. 1947 से 1950 के बीच ये काम हुए. जिन्हें आज जानना जरूरी है. कार्यक्रम की समाप्ति पर सांसद ने वैश्विक महामारी करोना के खतरे को समझाते हुए  इनसे बचाव के लिए सभी विद्यार्थियों के बीच मास्क का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद राजा राम प्रजापति, बीजेपी नेता महेंद्र महतो, गणेश ठाकुर और धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- CBI">https://lagatar.in/cbi-hands-over-documents-to-ed-sisodia-will-be-booked-in-money-laundering-case-kejriwal-said-every-morning-starts-the-game-of-cbi-ed/">CBI

ने ED के हवाले किये दस्तावेज, सिसोदिया पर दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस! बोले केजरीवाल, रोज सुबह CBI-ED का खेल शुरू कर देते हैं 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही