Search

 
 
 

रामगढ़ः बंद आवास का ताला तोड़ लाखों के जेवरात की चोरी

पटेलनगर निवासी संतोष मिश्रा शादी समारोह में शामिल होने अपने परिवार के साथ पैतृक गांव बलिया (यूपी) गए हुए थे. बुधवार की रात जब वापस लौटे, तो घर के गेट पर लगा ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन ताला नही खुला. हथौड़ी से ताला तोड़कर वे लोग कमरे में गए.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पटेलनगर सीसीएल कॉलोनी में चोरों ने बंद आवास का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात की चोरी कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


मिली जानकारी के अनुसार पटेलनगर निवासी संतोष मिश्रा शादी समारोह में शामिल होने अपने परिवार के साथ पैतृक गांव बलिया (यूपी) गए हुए थे. बुधवार की रात जब वापस लौटे, तो घर के गेट पर लगा ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन ताला नही खुला. हथौड़ी से ताला तोड़कर वे लोग कमरे में गए. अंदर का नजारा देख सभी सन्न रह गए. अलमीरा खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था.


भुक्तभोगी संतोष मिश्रा ने बताया कि अलमीरा में पुराने समय के चांदी के चार जोड़े बेरा,  दो हंसली, चांदी की चेन,  सोने की बाली व सोने की एक चेन गायब है. चोरी गए जेवरात की कीमत चार से पांच लाख रुपए आंकी गई. खबर पाकर भुरकुंडा थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और गृहस्वामी से जानकारी ली. उन्होंने बताया कि चोर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और जाते समय घर मे रखा दूसरा ताला गेट पर लगा दिया था.

 

  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही