Search

 
 
 

रामगढ़ : सड़क दुर्घटना में पत्रकार की मौत, शोक की लहर

जिले के गोला थाना क्षेत्र में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में बेटुलकला निवासी पत्रकार लाल किशोर महतो की मौत हो गई. उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
 
Ramgarh  : जिले के गोला थाना क्षेत्र में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में बेटुलकला निवासी पत्रकार लाल किशोर महतो की मौत हो गई. उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
जानकारी के अनुसार, लाल किशोर महतो अपनी स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे. इसी दौरान डुंडीगाछी के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. वाहन के नीचे दब जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सहयोगी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही